प्राचार्य की कलम से — डॉ. कृष्ण कुमार शुक्ला
Welcoming students into a transformative academic chapter grounded in ethical enlightenment, scholarly excellence, and holistic nation-building education.
प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष (Principal / HOD)
Ph.D. (Education), M.Ed., M.A., UGC NET
नवीन शिक्षा सत्र शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रहा है। आपका इस शैक्षणिक सत्र में नवीन अभिलाषाओं, उत्कंठाओं एवं जिज्ञासाओं से भरे मन को संतुष्ट करते हुए ज्ञान-आलोक से अपने व्यक्तित्व को आलोकित करने हेतु हमारे विवेकानन्द महाविद्यालय आंजना में हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन।
जीवन सरिता के सतत प्रवाह में शिक्षा निर्मलता प्रदान कर प्रबुद्ध जीवन जीने की संस्कारित औषधि है। शिक्षा अज्ञान तिमिर से मुक्ति दिलाकर ज्ञान के आलोक से जीवन को रोशन करने वाली पावन मुक्तप्रभा है।
आज का युवा आधुनिकता की दौड़ में संस्कारों के अभाव में भटकाव की अनुभूति कर रहा है। ऐसे संक्रमण काल में उच्च एवं ओजस्वी शिक्षा हमारे अंतर्मन को संस्कारित, देशप्रेम से युक्त और जीवनोपयोगी बना कर हम एक श्रेष्ठ नागरिक तैयार कर सकें—यही हमारी सर्वोच्च अभिलाषा एवं पावन संकल्प है।
महाविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट www.vncanjana.in से महाविद्यालय की समस्त शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, समय-सारणी, परीक्षा परिणामों एवं विधिक प्रकटीकरणों की जानकारी सत्र पर्यंत ऑनलाइन उपलब्ध होती रहेगी।
डॉ. कृष्ण कुमार शुक्ला
प्राचार्य, विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आंजना (बाँसवाड़ा)