महाविद्यालय के बारे में — ज्ञान, संस्कार एवं सामाजिक उत्थान
An institution dedicated to the holistic transformation of youth in the tribal Vagad belt through quality higher education, professional teacher training, and cultural values.
सनराइज संस्था द्वारा संचालित विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन। यह महाविद्यालय राजस्थान के प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक वागड़ क्षेत्र में बाँसवाड़ा जिले के आंजना (तहसील अर्थूना) में स्थित है।
वागड़ क्षेत्र सदैव ज्ञान, त्याग और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। इस अंचल के विद्यार्थियों को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं नवीनतम शिक्षा पद्धतियाँ सुलभ कराने में विवेकानन्द महाविद्यालय सदैव अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह महाविद्यालय गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (GGTU), बाँसवाड़ा से संबद्धता प्राप्त है तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा मान्यता प्राप्त है।
वर्तमान में हमारे महाविद्यालय में कला विषय में स्नातक (B.A.) एवं स्नातकोत्तर (M.A.), विज्ञान विषय में स्नातक (B.Sc.) तथा शिक्षक प्रशिक्षण के प्रतिष्ठित 4-वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम (B.A. B.Ed. एवं B.Sc. B.Ed.) संचालित हैं। यहाँ उच्च योग्यताधारी एवं समर्पित प्राध्यापकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण अध्यापन करवाया जाता है।
To establish Vivekanand Post Graduate College as a beacon of academic rigor and moral uprightness in southern Rajasthan, empowering first-generation tribal and rural learners with 21st-century competencies.
To provide student-centric higher education, cultivate high-caliber professional educators via NCTE-integrated curricula, and nurture patriotic, ethically grounded citizens through holistic extracurricular development.
Discipline, inclusiveness, scientific temperament, educational equity, and reverence for cultural heritage as envisioned by Swami Vivekananda.